
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना से बीजेपी खेमे की घबराहट अब खुलकर सामने आने लगी है। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक कार्यक्रम में इशारों-इशारों में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र और उनके पुत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ''नेतागीरी का मतलब जान लें कि आप किसी को लूटने नहीं आए हैं, फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने नहीं आए हैं।'' उनके इस बयान का वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है।
Published: undefined
स्वतंत्र देव सिंह के इस बयान को सीधे तौर पर लखीमपुर खीरी से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने यह बात बीजेपीे अल्पसंख्यक मोर्चे की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कही।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined