हालात

यूपीः BSP से पार्षद टिकट के दावेदार ने खुद पर छिड़का तेल, ढाई लाख रुपये लेकर धोखा देने का आरोप लगाया

यूपी के कई क्षेत्रों में शहरी निकाय चुनाव के टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर रुपए लेकर टिकट बांटने के आरोप लग रहे हैं। पिछले दिनों बीएसपी के जिला कार्यालय के बाहर भी रुपए लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए होर्डिंग्स लगाए गए थे।

गाजियाबाद में बीएसपी से पार्षद टिकट के दावेदार ने ढाई लाख रुपये लेकर धोखा देने का आरोप लगाया
गाजियाबाद में बीएसपी से पार्षद टिकट के दावेदार ने ढाई लाख रुपये लेकर धोखा देने का आरोप लगाया फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीएसपी से एक पार्षद टिकट के दावेदार ने गुरुवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जमकर हंगामा किया। आदर्श नाम के व्यक्ति ने पार्टी नेताओं पर ढाई लाख रुपये लेकर टिकट नहीं देने का आरोप लगाया। वरिष्ठ नेताओं ने जैसे-तैसे मामला शांत किया।

घटना गुरुवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे तनुश्री सोसाइटी में बीएसपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन की अध्यक्षता में टिकट वितरण को लेकर हो रही महत्वपूर्ण बैठक के दौरान हुई। अचानक आदर्श नाम के व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर वहां हंगामा किया। आदर्श ने प्रदीप जाटव, राजकुमार गौतम, वीरेंद्र जाटव सहित कई नेताओं पर रुपए लेने के आरोप लगाए।जैसे-तैसे उसको शांत कराया गया।

यहां बता दें कि बीएसपी ने गाजियाबाद में अभी तक किसी भी टिकट की घोषणा नहीं की है। जानकारी के मुताबिक आदर्श लोनी नगर पालिका क्षेत्र से टिकट मांग रहा था। उसका कहना था कि वो ढाई लाख रुपए पहले दे चुका है। अब साढ़े तीन लाख रुपए और देने के लिए तैयार है। इसके बावजूद बीएसपी के नेता किसी दूसरे व्यक्ति को टिकट देना चाहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि यूपी के कई और क्षेत्रों में भी शहरी निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर रुपए लेकर टिकट बांटने के आरोप लग रहे हैं। पिछले दिनों बीएसपी के जिला कार्यालय के बाहर ऐसे ही होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिसमें रुपए लेकर टिकट देने का जिक्र था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश