उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में बस पर सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
Published: undefined
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजामार्ग पर कल्याणी नदी के पुल पर रात करीब 1 बजे डबल डेकर बस का एक्सल टूट गया। तेज बारिश के कारण बस को पुल पर ही सड़क किनारे खड़ी कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में चालक और परिचालक बसकी मरम्मत करवा रहे थे। उसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी ज्यादातर लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: undefined
उन्होंने बताया घायलों को अस्पताल जे जाया गया जहां, डाक्ट्ररों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि डॉक्टरों ने गंभीरता घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया, जिसमें सात और लोगों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बताया कि 15 से अधिक घायलों को लखनऊ और बाराबंकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है,जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि बस में 65 यात्री सवार थे,जिसमें अधिकांश सीतामढी और सहरसा के रहने वाले हैं, कुछ लोगों के अभी बस के नीचे दबे होने की आशंका है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined