
भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखी, लेकिन पिछले चुनावों की तुलना में सीटों की संख्या में गिरावट देखी गई, साथ ही कई शीर्ष नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हुआ, जो सिराथू में समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से 7,337 मतों के अंतर से हार गए।
इस बार चुनाव हारने वालों में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भी शामिल हैं, जिन्हें बैरिया निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश आंचल ने 12,951 मतों से हराया।
खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफना निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संग्राम सिंह से 19,354 मतों के अंतर से हार गए।
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें मोती सिंह के नाम से जाना जाता है, पट्टी सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों के अंतर से हार गए।
थाना भवन विधानसभा में गन्ना मंत्री सुरेश कुमार राणा को राष्ट्रीय लोक दल के अशरफ अली खान ने 10,806 मतों के अंतर से हराया।
इटवा में शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय से 1,662 मतों से हार गए।
यूपी चुनाव में बीजेपी को जीत जरूर मिल गई है। लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हार गए हैं। पल्लवी पटेल ने मौर्य को 7337 वोटों से हरा दिया है।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हार गए हैं। आज तक की खबर के मुताबिक पल्लवी पटेल ने मौर्य को 7337 वोटों से हरा दिया है।
यूपी चुनाव में बीजेपी को जीत जरूर मिल गई है। लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट सिराथू फंस गई है। मौर्य 6 हजार वोटों से पीछे बताए जा रहे हैं। वहीं मतगणना को रोक दिया गया है। आजतक की खबर के मुताबिक सिराथू में बड़ा बवाल हो गया है। वहां खड़े लोगों की पुलिस संग हाथापाई हो गई है। पत्थर फेंके गए हैं और ईंटों का भी इस्तेमाल हुआ है।
यूपी चुनाव परिणामों पर पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने 2019 केंद्र में में सरकार बनाई, तो 'विशेषज्ञों' ने कहा कि यह 2017 की यूपी जीत की वजह से था। मेरा मानना है कि वही 'विशेषज्ञ' कहेंगे कि 2022 के चुनाव परिणाम 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के भाग्य का फैसला करेगा।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया गया है। लखीमपुर खीरी में भी बीजेपी जीती, इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह 80-20 की जीत है। यह 80-20 स्थिति वर्षों तक रहेगी। लोगों को इसे समझने की जरूरत है। हमारा हौंसला अभी भी बुलंद है।
गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी और मतदाताओं को भाजपा में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।
उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सीएम योगी लखनऊ में बीजेपी के राज्य मुख्यालय पहुंचे हैं। बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी और अन्य बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलकर जीत का जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में एक रही कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन ने जीत दर्ज की है। नाहिद हसन ने बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह को 25000 वोटों से हरा दिया है। खास बात ये है कि नाहिद चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिए गए थे। उनकी बहन ने उनका चुनाव अभियान संभाला था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ हो चुके हैं। बीजेपी के खाते में 265 सीट आती दिख रही हैं, जिनमें से 181 सीट वह जीत चुकी है। नतीजों के साथ ही प्रदेश में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। करीब 37 साल बाद कोई पार्टी लगातार दूसरी बार जीत रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।”
उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। वहीं रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से उनके बेटे और सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम भी चुनाव जीत गए हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में बुरी तरह हार गई है। हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। पंजाब में लोगों को एक और विकल्प मिला और आप को चुन लिया। भाजपा की जीत उनके चुनाव प्रबंधन की भी जीत है।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ कैंट से योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। वहीं, देवरिया सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी भी जीत गए हैं। रुझानों के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बहुमत के काफी आगे निकल गई है। समाजवादी पार्टी 136 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 403 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 26 सीटों के साथ आगे है। वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 137 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 1, बीएसपी 2 सीटों पर आगे है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मुंबई में उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लोगों के बीच वितरण के लिए तैयार की जा रही मिठाइयां।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 400 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 274 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 3, बीएसपी 4 सीटों पर आगे है।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 389 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 255 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 122 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 4, बीएसपी 6 सीटों पर आगे है।
गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 345 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 237 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 94 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 6, बीएसपी 5 सीटों पर आगे है।
उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बीजेपी- 119, समाजवादी पार्टी- 55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल- 6 और अन्य- 17 सीटों पर आगे है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बसपा और भाजपा उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 296 सीटों के रुझान आ गए हैं। फिलहाल शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 207 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 79 सीटों पर आगे है। कांग्रेस चार, बीएसपी 4 सीटों पर आगे हैं।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 266 सीटों के रुझान आ गए हैं। फिलहाल शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी 181 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 78 सीटों पर आगे है। कांग्रेस तीन, बीएसपी दो सीटों पर आगे हैं। वहीं अन्य दो सीट पर आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 205 सीटों के रुझान आ गए हैं। फिलहाल शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी 133 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 69 सीटों पर आगे है। बीएसपी दो सीटों पर आगे हैं। वहीं अन्य दो सीट पर आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 187 सीटों के रुझान आ गए हैं। फिलाहल बीजेपी 115 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 69 सीटों पर आगे है। वहीं, बीएसपी दो पर और अन्य एक पर आगे हैं।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से फिलहाल 141 सीटों पर रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 80 पर, समाजवादी पार्टी 63 पर और बीएसपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश में 130 सीटों पर रुझान आ गए हैं। फिलहाल बीजेपी और समाजादी पार्टी में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। बीजेपी 67 सीटों पर तो समाजवादी पार्टी 60 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 116 सीटों पर रुझान आ गए हैं। फिलहाल यूपी में बीजेपी 65 सीटों पर आगे च रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 48 सीटों और बीएसपी दो सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है।
उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझान आने जारी है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त है। वहीं, समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। सपा प्रत्याशी आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। पहला रुझान आ गया है। बीजेपी यहां 8 सीटों पर आगे है। वहीं समाजवादी पाटी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा, “EVM की सत्यता और पारदर्शिता पर सवाल उठाने का कोई प्रश्न नहीं उठता। EVM 2004 के चुनाव से इस्तेमाल हो रही हैं और 2019 से हमने प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीवीपैट की भी व्यवस्था की है। कोई भी मशीन स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर नहीं आ सकती है।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ था।
लखनऊ जिले के सरोजिनी नगर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा, “जनता को है पीएम मोदी और सीएम योगी पर अथाह भरोसा; यूपी में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी. हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। सरोजिनी नगर सीट से 1 लाख वोटों से जीतेगी बीजेपी।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू हुआ था। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले गए।
यहां देखें पंजाब के नतीजे: Punjab Election Results 2022 Live
यहां देखें उत्तराखंड के नतीजे: Uttarakhand Election Results 2022 Live
यहां देखें मणिपुर-गोवा के नतीजे: Manipur, Goa Election Results 2022 Live
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 Mar 2022, 6:30 AM IST