
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से खराब मौसम के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच चमोली जिले में भी पहाड़ खिसकने का वीडियो सामने आया है। जोशीमठ-बद्रीनाथ हाइवे के पास थांग गांव को जोड़ने वाली सड़क के पास ये लैंडस्लाइड हुई है। इसका वीडियो न्यूज़ एजेंसी ANI ने भी ट्वीट किया है।
Published: undefined
वहीं मंगलवार को टोटा घाटी के पास नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया था। ऋषिकेश से श्रीनगर जाने वाली हाईवे पर तेज आवाज के साथ पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था। लैंडस्लाइड के चलते हाईवे बंद भी हो गया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined