हालात

उत्तराखंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, हर्षिल, धराली, बगोरी, झाला, जसपुर, दयारा बुग्याल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी और बारिश के बाद एक बार ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, हर्षिल, धराली, बगोरी, झाला, जसपुर, दयारा बुग्याल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।

हर्षिल घाटी समेत उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ चांदी की तरह चमक रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जिले में मौसम के करवट बदलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है।

उधर, उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में बीते 24 घंटों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, चोपता सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि शीतकालीन सीजन में पहली बार बर्फबारी और बारिश हुई है, बीते नवंबर से अब तक बर्फबारी और बारिश नहीं हुई थी।

इस बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति अभी बनी रहेगी।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के लेह में शुक्रवार सुबह से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते लेह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार रात लेह का तापमान -14 के करीब था। बता दें कि भारी बर्फबारी के कारण फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • आकार पटेल/ लोकतंत्र की मजबूती दिखाने वाले हर मोर्चे पर गिरावट, फिर कितने स्वतंत्र हम!

  • ,
  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर