हालात

उत्तरकाशी हिमस्खलन: खोज अभियान में खराब मौसम फिर बना बाधा, 5 और शव किए गए बरामद

बताया जा रहा है कि कुल 27 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। आईटीबीपी ने बताया कि उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में 5 और शव सोमवार को निकाले गए हैं। अब तक कुल 26 शवों को निकाल लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन में मारे गए पांच और लोगों के शव सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मातली बेस में लाए गए हैं। अब तक कुल 26 शव निकालकर लाए जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि कुल 27 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। आईटीबीपी ने बताया कि उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में 5 और शव सोमवार को निकाले गए हैं। अब तक कुल 26 शवों को निकाल लिया गया है। वहीं 1 शव को लाना बाकी है। बताया जा रहा है कि राहत और खोज कार्य किया जा रहा है। इसमें आईटीबीपी, आर्मी समेत कई एजेंसियां लगी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, ऐसे में खराब मौसम के चलते शवों को निकालने और लापता लोगों की खोजबीन करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। राहत काम में हेलिकॉप्टरों और स्पेशल बचाव दल की मदद भी ली जा रही है।

गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, एनआईएम उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे 4 अक्टूबर को पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डांडा पहुंचे थे। जहां अचानक हिमस्खलन आने से 29 बच्चे लापता हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मोदी सरकार की ‘समुद्र मंथन’ योजना का मकसद अडानी समूह को लाभ पहुंचाना, तुरंत रद्द की जाएः कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल बाढ़ का दर्द, जिंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक कवायद

  • ,
  • सिनेजीवन: 'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा ने खोले कई राज और अजय देवगन बनेंगे 'क्राइम पेट्रोल' के स्पेशल होस्ट

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई लोगों की मौत, 24 लोग घायल, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

  • ,
  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद