हालात

विकास दुबे तो मारा गया, क्या अब उसका ये ‘काला बैग’ खोलेगा राज? कई नेता और पुलिस अधिकारी हो सकते हैं बेनकाब!

ये काला बैग मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे की गिरफ्तारी के दौरान बरामद किया था। अब इस बैग से उम्मीद है कि गैंगस्टर विकास दुबे से संबंध रखने वाले कई नेता और पुलिस बेनकाब हो सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज कानपुर में एक मुठभेड़ में मारा गया है। इस बीच यूपी एसटीएफ के पास विकास दुबे का एक काला बैग मिला है, जो अपने अंदर कई गहरे राज छिपाए है। दरअसल ये काला बैग मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे की गिरफ्तारी के दौरान बरामद किया था। अब इस बैग से उम्मीद है कि गैंगस्टर विकास दुबे से संबंध रखने वाले कई नेता और पुलिस बेनकाब हो सकते हैं।

हालांकि विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत हो गई है, लेकिन उसकी मौत के ही साथ कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मिल पाना शायद अब मुश्किल है। लेकिन हो सकता है कि काले बैगे से कई राज बाहर निकलकर सामने आए। बहरहाल जिस तरह से नाटकीय अंदाज में आज सुबह विकास दुबे का एनकाउंटर किया गया है, उसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे मामले पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और मामले को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।

इसे भी पढ़ें: विकास दुबे के एनकाउंटर का क्या है सच? मुठभेड़ से कुछ देर पहले रोक दी गई थी ट्रैफिक, उठे सवाल

विकास दुबे बच जाता तो गिर जाती योगी सरकार? अखिलेश यादव बोले- कार पलटी नहीं, राज खुलने से, सरकार पलटने से बचाई गई

मुठभेड़ में मारा गया कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने के बाद एनकाउंटर

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jul 2020, 12:31 PM IST

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला