हालात

सड़क हादसे में घायल मशहूर शायर वसीम बरेलवी की अब कैसी है तबीयत? उनके परिजनों ने बताया

वसीम बरेलवी के बाएं हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। एक्स-रे रिपोर्ट के मुताबिक, उनके, बाएं हाथ में दो फ्रैक्चर हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर शायर वसीम बरेलवी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। 82 वर्षीय वसीम बरेलवी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज दिल्ली के बीएलके अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे के बाद पहले उन्हें हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

Published: undefined

उनके परिजनों ने बताया कि बरेलवी कुछ दिन पहले एक मुशायरा में शामिल होने के लिए बहरीन गए थे। वापस लौटने पर वह दिल्ली से बरेली जा रहे थे, तभी हापुड़ से गुजरते समय उनकी कार डंपर से टकरा गई।

Published: undefined

वसीम बरेलवी के बाएं हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। एक्स-रे रिपोर्ट के मुताबिक, उनके, बाएं हाथ में दो फ्रैक्चर हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हुआ है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined