हालात

'पृथ्वी पर पुनः आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स', मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- आपकी उपलब्धियों पर पूरे भारत को गर्व है

नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर बुधवार को प्रसन्नता जताई और कहा कि उनकी सफलता अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े उत्साही लोगों के लिए प्रेरणा और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है। नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए।

Published: undefined

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पृथ्वी पर पुनः आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स! कांग्रेस की ओर से, मैं नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपके विस्तारित मिशन के सुरक्षित समापन से भारत के 1.4 अरब नागरिकों को राहत और प्रसन्नता की अनुभूति हुई है, जो आपकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व महसूस करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दुनिया भर में अंतरिक्ष उत्साही लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में काम करती है और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है।’’

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत ने वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा देने का लगातार समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में हमारे अंतरिक्ष यात्रियों, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के साथ शामिल होता हूं जो मानवता की सेवा में आधी रात को भी लगे हुए हैं। खड़गे ने कहा, ‘‘हम सामूहिक रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो संकीर्ण दृष्टिकोण और पूर्वाग्रही सोच की सीमाओं से परे है। हम मानवता के लिए आपकी अमूल्य सेवा के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined