
रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के नए केसों की संख्या में गिरावट देखी गई। रविवार को देश में कुल 3 लाख 68 हजार नए केस सामने आए जबकि शुक्रवार को 4 लाख एक हजार और शनिवार को 3 लाख 93 हजार नए केस सामने आए थे।
विशेषज्ञों का कहना है कि दरअसल इसका कारण आम दिनों के मुकाबले कोरोना टेस्ट में कमी है। आंकड़े बताते हैं कि रविवार को देश भर में कोरोना के करीब 15 लाख टेस्ट किए गए जबकि शनिवार को 18 लाख और शुक्रवार को 19 लाख टेस्ट किए गए थे।
Published: undefined
विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को कम टेस्ट होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसका असर सप्ताह के बाकी दिनों में नजर आता है, क्योंकि ज्यादातर केसों की रिपोर्ट अगले दिन या दो दिन बाद आती है। यही कारण है कि बीते दो माह से सोमवार को कोरोना केसों की संख्या में कमी नजर आती रही है।
हालांकि आने वाले दिनों में इसका क्या प्रभाव होगा नहीं कहा जा सकता लेकिन लगातार दो दिनों तक कोरोना केसों में कमी काफी दिनों बाद देखी गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined