हालात

दिल्ली में मौसम लेगा करवट, आसमान में छाए बादल, होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,18 फरवरी को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार लगातार चौंका रहा है। महीने की शुरुआत में ठंड का अहसास हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों में तापमान तेजी से बढ़ गया और अब बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम में इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को हैरान कर दिया है। आज सुबह से राजधानी में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है।

Published: undefined

17 फरवरी रहा अब तक का सबसे गर्म दिन

17 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी के मध्य में इस तरह की गर्मी ने राजधानीवासियों को समय से पहले ही गर्मी का एहसास करा दिया। दिनभर तेज धूप और हल्की गर्माहट महसूस की गई।

Published: undefined

18 फरवरी को बदल सकता है मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,18 फरवरी को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। बारिश होने पर तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने की उम्मीद नहीं है और इसके बाद तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं।

Published: undefined

पश्चिमी विक्षोभ का असर

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने लगे हैं। कहीं तेज हवाएं और बारिश हो सकती है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने अचानक बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान वास्तविक से अधिक महसूस हो रहा है।

Published: undefined

दिल्ली-एनसीआर का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने के संकेत साफ दिख रहे हैं। 17 फरवरी को 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

19 से 23 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसका मतलब है कि हल्की राहत के बाद फिर से गर्मी का असर बढ़ सकता है।

Published: undefined

वायु गुणवत्ता भी चिंता का कारण

मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता भी चर्चा में है। 17 फरवरी को शाम चार बजे तक दिल्ली का औसत AQI 249 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं राजधानी के नौ निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

अगर तेज हवाएं और बारिश होती हैं तो प्रदूषण के स्तर में अस्थायी सुधार संभव है।

Published: undefined

लोगों को दी गई ये सलाह

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को दोपहर बाद बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को ध्यान में रखते हुए खुले स्थानों से दूर रहना बेहतर रहेगा।

फरवरी के इस बदलते मिजाज ने साफ कर दिया है कि राजधानी का मौसम फिलहाल स्थिर नहीं है। आने वाले 48 घंटे दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार