हालात

तो गिरफ्तार होंगे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन? सीएम केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे समय पर केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी होने वाली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों द्वारा हो सकती है। यह बात रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है, उनका स्वागत है। सत्येंद्र जैन के ऊपर पहले भी केंद्र सरकार दो बार रेड करवा चुकी है लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर से वह अगर आना चाहते हैं तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है क्योंकि यह चुनाव का समय है।"

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे समय पर केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी होने वाली है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क्योंकि चुनाव हैं और जब-जब बीजेपी कहीं भी चुनाव हार रही होती है तो वह सारी एजेंसियों को इसको इस काम में लगा देती है। ऐसे में जाहिर तौर पर अब रेड भी होगी और गिरफ्तारियां भी होंगी। इसका हमें कोई डर नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हो तो यह सारी बाधाएं आती हैं।

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ और भी एजेंसी भेजना चाहे जैसे सीबीआई और इनकम टैक्स आदि तो इनको भी भेज सकती है। वह और लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहे केवल सत्येंद्र जैन ही नहीं आम आदमी पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार करना चाहे तो कर सकते हैं। क्योंकि हमने कोई गलत काम किया नहीं है हम सब के ऊपर पहले रेड हो चुकी है।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर भी रेड डाली जा चुकी है। सत्येंद्र जैन के मामले में भी क्या होगा। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी पांच 10 दिन में उनकी बेल हो जाएगी और वह बाहर आ जाएंगे जेल से बाहर आ जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट