हालात

योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- किसी और की रैली में गए तो श्राप लगेगा, पीलिया हो जाएगा

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर दूसरे पार्टी की रैली में गए तो मेरा श्राप लगेगा और पीलिया हो जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर अपने बयानों की वजह से वे सुर्खियों में हैं। उन्होंने बलिया में एक रैली के दौरान कहा कि अगर कोई उनकी रैली के अलावा किसी और पार्टी की रैली में जाएगा तो उसे पीलिया हो जाएगा और उसे उनका श्राप लग जाएगा। उनके इस भाषण का एक वीडियो सामने आया है।

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी का कोई कार्यकर्ता मेरा संदेश लेकर आपके बीच में नहीं जाता और आप लोग इस दौरान किसी और पार्टी की रैली में जाते हैं तो मेरा श्राप लग जाएगा। उन्होंने कहा, “पीलिया का मरीज तभी ठीक होगा जब ओम प्रकाश राजभर की दवाई लेंगे। इसलिए कह रहा हूं कि बचकर रहो, आपको पहले ही आगाह कर रहा हूं।”

ओपी राजभर लंबे समय से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके नेतृत्व वाली सरकार से नाराज हैं। उन्होंने योगी सरकार पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी भी जाति देखकर टिकट देती है और मंत्री बनाती है।

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खुद को उपेक्षित महसूस करने का भी आरोप लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘योगी सरकार में खुद को उपेक्षित महसूस करता हूं’

इसके अलावा 28 अप्रैल को राजभर ने वाराणसी में शराब को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सबसे ज्यादा शराब यादव और राजपूत पीते हैं और बदनाम राजभर समाज होता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...