फोटो कहानियां

बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

हाथों में तिरंगा और 'लोकतंत्र बचाओ' लिखे बैनर लिए इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाए।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दफ़्तर के पास धरना दिया।
हाथों में तिरंगा और 'लोकतंत्र बचाओ' लिखे बैनर लिए इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाए।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं और ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं। इसलिए, मुझे नहीं पता कि देश में क्या हो रहा है। अगर प्रतिनिधि चुनाव आयोग से नहीं मिल सकते, तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?"
राहुल गांधी ने कहा, "300 सांसदों को यहां रोका गया और उसके बाद, उन्होंने हमें यहां बिठा दिया है। चुनाव आयोग यहां से 50 गज की दूरी पर है। वे हमें वहां जाने नहीं दे रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या समस्या है।
ईसीआई मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश करते समय राहुल गांधी को पुलिस के कई लेयर वाले बैरिकेड्स ने रोक दिया।
इसके बाद वे एक बैरिकेड पर चढ़ गए और एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लहराया, जिससे वहां जमा इंडिया ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
विपक्ष का कहना था कि वे शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन भारी पुलिस तैनाती और बैरिकेड्स के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ज्ञानेश, हो गया भाई... अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।'
विपक्ष के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद चुनाव आयोग के कार्यलाय में जाना चाहते हैं। वोट चोरी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछना चाहते हैं।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गेट पर रोका गया

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां