राजनीति

बिहार: राबड़ी आवास से तमतमाए निकले तेजप्रताप, कहा- भाई से बात नहीं करने दी गई, किया ये बड़ा ऐलान

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का विवाद अब सड़कों पर दिखने लगा है। इस बीच, शुक्रवार को राजद नेता तेजप्रताप यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और कुछ ही देर बाद तमतमाए निकले।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का विवाद अब सड़कों पर दिखने लगा है। इस बीच, शुक्रवार को राजद नेता तेजप्रताप यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और कुछ ही देर बाद तमतमाए निकले। गुस्से में बाहर आकर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब तेजस्वी यादव से बात नहीं करने दी गई। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव शुक्रवार को अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पर भाई तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। कुछ ही देर बाद तेजप्रताप गुस्से में बाहर निकल गए। अब उन्‍होंने जनता दरबार लगाने की घोषणा की है।

Published: 20 Aug 2021, 9:07 PM IST

बाहर निकलकर उन्होंने गुस्से में पत्रकारों से कहा, उन्हें उनके भाई से बात करने से संजय यादव ने रोका। अभी हम बात ही कर रहे थे कि संजय यादव आया और तेजस्वी को लेकर चला गया। भाई से बात नहीं करने दिया। इसके बाद वे अपने आवास के लिए निकल गए।

उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप अपने करीबी आकाश यादव को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर इसे लेकर कई तरह के आरोप लगा दिए हैं।

Published: 20 Aug 2021, 9:07 PM IST

इधर, सिंह ने भी तेजप्रताप को पहचानने से तक इंकार कर दिया। दोनों नेताओं के तनातनी के बीच तेजप्रताप ने तेजस्वी के रणनीतिकार माने जाने वाले संजय यादव को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने संजय यादव को प्रवासी सलाहकार तक बता दिया।

Published: 20 Aug 2021, 9:07 PM IST

गौरतलब है कि अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को तेजप्रताप के करीबी माने जाने वाले छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटाते हुए गगन कुमार को यह जिम्मेदारी दे दी। जगदानंद सिंह हालांकि यह भी कहते हैं कि छात्र राजद अध्यक्ष का पद खाली था, जिस पर नियुक्ति कर दी गई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 20 Aug 2021, 9:07 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 20 Aug 2021, 9:07 PM IST