
मुंबई के अंधेरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग ने 'दो तलवारें-एक ढाल' चुनाव चिन्ह आवंटित कर दी हैं। आज ही शिंदे गुट ने अपने पसंद के 3 नाम चुनाव आयोग को भेजे थे। उद्धव ठाकरे गुट के मशाल निशान के बाद एकनाथ शिंदे गुट को दो तलवार के साथ एक ढाल निशान चुनाव आयोग ने दिया है। इसके पहले एकनाथ शिंदे की पार्टी को चुनाव आयोग ने 'बालासाहेबांची शिवसेना' नाम जारी किया था। एकनाथ शिंदे गुट ने इसके अलावा सूरज और पीपल का पेड़ का विकल्प भी दिया था, जिसे आयोग ने नकार दिया है।
Published: undefined
सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट को चुनाव आयोग ने 'शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम और मशाल चुनाव निशान दिया था। अब अंधेरी विधानसभा उपचुनाव में दोनों गुट को अपने अपने नए नाम और निशान के साथ ही जाना होगा। हालांकि सूत्रों की माने तो अंधेरी उपचुनाव शिंदे की सहयोगी पार्टी बीजेपी लड़ेगी।
Published: undefined
गौरतलब है कि हाल ही में चुनाव आयोग ने आगामी अंधेरी विधानसभा उपचुनाव में शिवेसना के नाम और चुनाव चिन्ह धनुष और तीर के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद उद्धव और शिंदे दोनों गुट को नाम और निशान आवंटित किए गए हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined