खेल

IND vs AUS WWC 2022: मिताली-हरमप्रीत का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 278 रन का दिया लक्ष्य

भारत ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 277 रन बनाए। यस्तिका भाटिया (59), मिताली राज (68), और मिताली राज (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। आखिर के ओवर्स में पूजा वस्त्राकर (28) ने भी छोटी मगर अहम पारी खेली

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महिला विश्व कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चल रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 278 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से आज कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली। 28 रन तक भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे। स्मृति मंधाना 10 रन और शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद कप्तान मिताली राज ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 154 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान मिताली ने वनडे करियर का 63वां और यास्तिका ने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।

भारत ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 277 रन बनाए। यस्तिका भाटिया (59), मिताली राज (68), और मिताली राज (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। आखिर के ओवर्स में पूजा वस्त्राकर (28) ने भी छोटी मगर अहम पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने तीन और किंग ने दो विकेट लिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'यू-टर्न के उस्ताद हैं पीएम मोदी, जाति जनगणना के विचार को किया दफन', जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए', झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर खुश हुए राहुल गांधी

  • ,
  • नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: दोषी सचिन अंदुरे को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, 2024 में हुई थी उम्रकैद

  • ,
  • झारखंड के छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए, यही सही तरीका

  • ,
  • ‘रील्स’ की लत बच्चों की बोलने की क्षमता के विकास पर डाल रहीं प्रतिकूल असर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी ये चेतावनी