खेल

न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट मैच में ये तीन खिलाड़ी होंगे बाहर! टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के भी होने पर संशय बरकार

बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई घरेलू श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। टेस्ट टीम की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं। कोहली को पहले ही टी20आई श्रृंखला में आराम दिया गया है और वह मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे को कमान में रखने का निर्णय गुरुवार को चयनकर्ताओं ने अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के प्रबंधन पर चर्चा के बाद लिया।

रिपोर्ट में कहा गया है, "चयनकर्ताओं ने कानपुर टेस्ट के लिए रोहित को कप्तानी सौंपने और फिर दूसरे मैच के लिए आराम देने पर विचार किया। इसलिए रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे।" रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दूल ठाकुर की तेज तिकड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकती है।"

बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई घरेलू श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। टेस्ट टीम की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: पहले T20 में भारत के सामने सैमसन और सूर्यवंशी में चयन की दुविधा और एशिया कप फाइनल में भारत की नजरें आठवें खिताब पर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • जोमैटो का ग्राहकों को झटका, कैश ऑन डिलीवरी पर शुरू किया अतिरिक्त शुल्क, 5 से 20 रुपए तक वसूलेगी कंपनी

  • ,
  • सिनेजीवन: बतौर निर्माता नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट और करीना ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक

  • ,
  • ब्रिक्स समिट में मेहमानों के खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका