
सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने मिर्जापुर में रोक लिया, जिसके बाद उनकी बीती रात पुलिस हिरासत में कटी। देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस में आना-जाना लगा रहा। प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया कि वो नरसंहार पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं लौटेंगी। प्रियंका गांधी को जिस गेस्ट हाउस में अरेस्ट करके रखा गया उसमें रात 10 बजे तक बिजली भी नहीं थी। मिर्जापुर के प्रशासन ने प्रियंका गांधी को बताया भी था कि यहां पर बिजली नहीं होने की वजह से एसी नहीं लगा है इसलिए आप वाराणसी चले जाइए, लेकिन प्रियंका गांधी ने मना कर दिया। प्रशासन को प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें एसी नहीं चाहिए, वो कार्यकर्ताओं के साथ रह लेंगी।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने चुनार गेस्ट हाउस में रात जगते हुए बिना एसी के बिताई। वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहीं। देर रात कांग्रेस के लोगों ने अपने खर्चे से जनरेटर मंगाया तब जाकर लाईट का इंतजाम हो पाया। कार्यकर्ताओं ने फर्श पर दरी बिछा कर किसी तरह रात काटी। कार्यकर्ताओं ने भी चुनार गेस्ट हाउस में ही डेरा डाल दिया। उनका कहना है कि अंतिम दिन तक लड़ाई जारी रहेगी और प्रियंका जी सोनभद्र के पीड़ितों से बिना मिले वापस नहीं जाएंगी।
Published: undefined
बता दें कि सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को शुक्रवार को रोक दिया गया था। प्रियंका के इस काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया। सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं। उसके बाद उन्हें चुनार गेस्ट हाउस में अरेस्ट करके रखा गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined