हालात

छत्तीसगढ़: मतगणना से ठीक पहले ईवीएम से फिर छेड़छाड़ की कोशिश, स्ट्रांग रूम में घुसते हुए दो लोग पकड़े गए

छत्तीसगढ़ विधनासभा चुनाव के मतगणना से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। धमतरी और बेमेतरा जिले के स्ट्रॉन्ग रूम में लैपटॉप लेकर घुसने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब जगदलपुर में ऐसा ही विवाद सामने आया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

छत्तीसगढ़ में ईवीएम मशीन के रखरखाव और छेड़छाड़ की आशंका को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बाद जगदलपुर में भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। खबरों के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश करते दो लोगों को पकड़ गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि जगदलपुर के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांगरूम में 2 लोग लैपटॉप लेकर अनाधिकृत तौर पर घुसे। साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि लैपटॉप लेकर अंदर जाने वाले लोग ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से गए थे।

मामला सामने आने के बाद डीएम के निर्देश पर दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की।

Published: 07 Dec 2018, 11:39 AM IST

छत्तीसगढ़ में ईवीएम की सुरक्षा में चूक की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले धमतरी में स्ट्रॉन्ग रूम में अनाधिकृत व्यक्तियों के घुसने का मामला सामने आया था। इस मामले में निर्वाचन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

वहीं 4 दिसंबर को बेमेतरा में भी स्ट्रांग रूम के पास बीएसएफ जवान लैपटॉप के साथ मिला था। इसकी खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे स्ट्रांग रूम को घेर लिया था और जमकर हंगामा किया था। वहीं विवाद बढ़ने के बाद बेमेतरा के डीएम महादेव कावरे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि बीएसएफ जवान से लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद बीएसएफ के जवान के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: ईवीएम की सुरक्षा से फिर खिलवाड़, स्ट्रांग रूम के बाहर लैपटॉप का इस्तेमाल, कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के

Published: 07 Dec 2018, 11:39 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Dec 2018, 11:39 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर