हालात

राहुल गांधी की ‘न्यूनतम आमदनी’ देने की घोषणा को अशोक गहलोत ने बताया ऐतिहासिक, कहा- राजस्थान में लागू होगी योजना

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ‘न्यूनतम आय गारंटी’ की घोषणा को ऐतिहासिक बताया है। सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि राजस्थान में सरकार इसे जल्द लागू करेगी और राज्य सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

न्यूनतम आय की गारंटी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा के बाद राजस्थान सरकार ने इस योजना पर अमल करना शुरू कर दिया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू भी कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा, “राहुल जी की न्यूनतम आय गारंटी की घोषणा को मैं ऐतिहासिक घोषणा मानता हूं। विश्व में ऐसी घोषणा किसी ने नहीं की होगी। गारंटी देना किसी को कि कोई भूखा नहीं सोए, मिनिमम उसकी आमदनी किसी न किसी रूप में हो, यह बहुत बड़ी बात है, राहुल गांधी ने ऐसा करके इतिहास बनाया है।

उन्होंने आगे कहा, “बहुत जल्दी राजस्थान देश का पहला राज्य होगा, जहां जनता सोशल सिक्योरिटी नेटवर्क का हिस्सा होगी और सभी के खाते में आमदनी आएगी।”

बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ में किसान आभार रैली के दौरान राहुल गांधी ने लोगों से वादा करते हुए ऐतिहासिक ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीबी दूर करने का काम किया जाएगा और इसके लिए देश के हर गरीब को न्यूनतम आय गारंटी दी जाएगी। यानी हर गरीब व्यक्ति के खाते में न्यूनतम आमदनी दी जाएगी। राहुल गांधी ने ये घोषणा करते हुए कहा था कि दुनिया की किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया है।

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “हम एक नए भारत का निर्माण तबतक नहीं कर सकते, जबतक हमारे लाखों भाई-बहन गरीबी का दंश झेल रहे हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो कांग्रेस गरीबी और भूख को मिटाने के लिए हर गरीब व्यक्ति के लिए न्यूनतम आय की गारंटी देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हमारा वादा है।”

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ऐतिहासिक ऐलान, चुनाव जीतने के बाद हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी का वादा

संबंधित खबरें: कांग्रेस ने किया मिनिमम इनकम गारंटी का ऐलान: आखिर क्या होती है मिनिमम इनकम गारंटी, समझे यहां

मिनिमम इनकम गारंटी: पी चिदंबरम ने कहा गरीबों की बदलेगी जिंदगी, घोषणा पत्र में देंगे संसाधन जुटाने की जानकारी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह