हालात

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई चट गिरफ्तार, पट रिहा, मिली बेल, दलित परिवार से मारपीट का है आरोप

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालीग्राम गर्ग फिर सुर्खियों में है। दरअसल पिछले दिनों छतरपुर में एक दलित परिवार के शादी समारोह में घुसकर पिस्तौल लहराकर फायरिंग करने और मारपीट करने के मामले में आज उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के फौरन बाद ही उसे छतरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई।

इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के साथ एक अन्य साथी राजाराम तिवारी को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 11 फरवरी को शादी समारोह के दौरान "अपमानजनक भाषा का उपयोग करने, बंदूक लहराने और शिकायतकर्ता को धमकी देने" के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया।

घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 11 फरवरी को अहिरवार समाज की बेटी की शादी की है। धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम ने शादी समारोह में तमंचा लहराते हुए गाली-गलौज कर लोगों के साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने पर काफी हंगामा हुआ था। इसी घटना के वायरल कुछ वीडियो में वह शादी के मंच पर चढ़कर फायरिंग करता भी नजर आ रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद छतरपुर पुलिस ने 21 फरवरी को धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी/एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

वहीं इस मामले के तूल पकड़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि जो करेगा, सो भरेगा। हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। धीरेंद्र शास्त्री ने भी सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा शालिगराम जी का एक विषय हमारे सामने आया है। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। हम गलत के साथ नहीं हैं और हर विषय को हमसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि इस देश में संविधान है। जो करेगा, सो भरेगा। हम सत्य के साथ हैं।

इसे भी पढ़ेंः धीरेंद्र शास्त्री के गोलीबाज भाई का फायरिंग करते एक और वीडियो आया, जो करेगा, सो भरेगा कहकर बाबा ने पल्ला झाड़ा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए