
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले राज्यों के विधानसभा और अगले वर्ष देश में होने वाले लोकसभा के लिए आम चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।
Published: undefined
मायावती ने कहा कि BSP का जनाधार कम नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि EVM में कुछ गडबड़ी है। अगर ऐसा नहीं है तो केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग सामने आएं और बैलेट पेपर पर चुनाव कराएं, इससे मालूम पड़ जाएगा कि उनके साथ कितना वोट है और हमारे साथ कितना है।
Published: undefined
बीएसपी प्रमुख ने कहा, “जब तक चुनाव बैलेट पेपर पर होते रहे तब तक BSP के न वोट प्रतिश्त और न ही जनाधार कम हुआ है और हमारी सीटें भी बढ़ी हैं। लेकिन जब से EVM से चुनाव हुए तब से हमारे वोट प्रतिश्त और हमारी सीटों की संख्या पर प्रभाव पड़ा है।”
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined