हालात

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, छावला कैंप मे रखा गया, रहें सावधान! ऐसे करें बचाव

चीन में कोहराम मचाने के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल के बाद दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक पॉजिटिव केस सामने हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इटली से दिल्ली आए 15 पार्यटकों में कोरोनाव वायरस की पुष्टि हो गई है। दिल्ली एम्स ने इन सैलानियों में कोरोना वायरस की पुष्टि की है। इन सैलानियों को भारत आने के बाद से ही अलग रखा गया था। सैलानियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। अब रिपोर्ट आई है। 15 सैलानियों को छावला के आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। खबरों के मुताबिक, इन सैलानियों को मंगलवार को दोपहर से आइसोलेशन में रखा गया है।

चीन में कोहराम मचाने के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल के बाद दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक पॉजिटिव केस सामने हैं। इस जानलेवा बीमारी ने यूपी के नोएडा और आगरा में भी पैर पसार लिए हैं। आगरा में रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने 13 लोगों की स्क्रीनिंग की और इन सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में से 6 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई है। इसके बाद 6 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया। जानलेवा बीमारी के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें भी सक्रिय हो गई हैं और हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।

इससे पहले दिल्ली के जिस होटल में पार्टी हुई थी, उसने मंगलवार को अपने कर्मचारियों को 14 दिनों तक अलग रहने का निर्देश दिया। 28 फरवरी को दिल्ली के कोविड-19 मरीज के होटल में डिनर करने का मामला सामने आने के बाद होटल ने यह कदम उठाया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से होटल को सेनिटाइज करने के बाद होटल ने एक बयान जारी किया। उसने कहा कि वह एहतियातन यह कदम उठा रहा है।

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?

कोरोना वायरस एक विषाणुजनित रोग है। जो चीन में काफी फैला हुआ है। धीरे-धीरे ये वायरस दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा है। बुखार खांसी-जुकाम, गले में खराश होना इस वायस के लक्षण हैं। हालत ज्यादा गंभीर होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया होने लगता है।

कैसे करें बचाव?

इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सावधानी और सतर्कता से बचाव आसान है। कोरोना वायरस के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन फिलहाल नहीं है। सिर्फ लक्षण और डॉक्टरों की सलाह से इसका इलाज किया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Mar 2020, 10:47 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'