हालात

दिल्ली बाढ़: स्कूल रविवार तक रहेंगे बंद, सरकारी कर्मचारियों का हुआ वर्क फ्रॉम होम, प्राइवटे दफ्तरों से भी अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली इस समय बाढ़ की चपेट में है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। इसको लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।

बता दें कि दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाले का पानी भर जाने के कारण भैरो रोड पर यातायात बंद है। निगम बोध घाट इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं, आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। सिविल लाइंस में पानी घुस गया है। रिंग रोड आईटीओ में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस बीच दिल्ली मेट्रो द्वारा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति