हालात

बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नीतीश नहीं, इस बार सम्राट को मिला गृह मंत्रालय, जानें किसे क्या मिला?

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पहला अवसर है जब उनके पास गृह विभाग नहीं होगा। इससे पहले उनके सभी कार्यकाल में यह विभाग उनके पास ही रहा है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images SACHIN KUMAR

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया, जिसके तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। बिहार में पहली बार बीजेपी के किसी नेता को गृह विभाग दिया गया है।

Published: undefined

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और चुनाव विभाग अपने पास रखे हैं।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पहला अवसर है जब उनके पास गृह विभाग नहीं होगा। इससे पहले उनके सभी कार्यकाल में यह विभाग उनके पास ही रहा है।

Published: undefined

बीजेपी और नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) समेत विभिन्न दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में गृह विभाग को लेकर खींचातान चल रही थी। अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैबिनेट विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि और राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग दिए गए हैं। मंगल पांडे को स्वास्थ्य विभाग और विधि, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग सौंपा गया है।

इसके अलावा, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और लखेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग सौंपा गया है।

Published: undefined

वहीं, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है।

जनता दल यूनाइटेड कोटे से विजय चौधरी को जल संसाधन, भवन निर्माण और संसदीय कार्य विभाग, बिजेंद्र यादव को वित्त, वाणिज्यकर, उर्जा, योजना विकास की जिम्मेदारी दी गई है।बिजेंद्र यादव बिहार कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री है।

Published: undefined

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य उपभोक्ता,मदन सहनी को समाज कल्याण ऑर्ब जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार को गन्ना उद्योग और संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश को पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined