हालात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की खबर

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए