ओडिशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी और बालासोर जिले के कॉलेज परिसर में 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्मदाह करने का वीडियो बनाने वाले छात्र को सोमवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक को महिला की योजना के बारे में पता था।
छात्रा ने 12 जुलाई को खुद को आग लगा ली और दो दिन बाद यहां एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान एबीवीपी के राज्य संयुक्त सचिव शुभ्र संबैत नायक और फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के छात्र ज्योति प्रकाश बिस्वाल के रूप में हुई है। पीड़ित छात्रा इसी कॉलेज में पढ़ती थी।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कहा, "यह अंतहीन है। डोनाल्ड ट्रंप खुद को और अपने देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राहुल गांधी ने देश को जो दिशा दी कि देश को उत्पादन पर आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम करना होगा, अगर हम उस दिशा में नहीं बढ़े, तो हम गुलामी की ओर बढ़ेंगे... हमारे पास इतना बड़ा बाजार है, 140 करोड़ की आबादी है, जिसे कोई नकार नहीं सकता... ईरान हमारा दोस्त है, हम ईरान के साथ नहीं जाते, रूस हमारा दोस्त है, हमें रूस के साथ जाने में दिक्कत है। हम उनके साथ नहीं जा रहे जो हमारे दोस्त हैं और उनके पीछे भाग रहे हैं जो हमारे कभी हो नहीं सकते।"
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को संवर्धित विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) धमाके में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में इस साल हर दिन झपटमारी के औसतन 14 मामले सामने आए, जबकि शुरुआती छह महीनों में इस जुर्म के 2,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
लोकसभा सदस्य आर सुधा को सोमवार सुबह तब मामूली चोटें आईं जब यहां चाणक्यपुरी के राजनयिक एन्क्लेव में अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उनकी सोने की चेन झपट ली। दस समय वह सुबह की सैर पर निकली थीं।
इस घटना ने सार्वजनिक सुरक्षा, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जबकि दिल्ली पुलिस अब भी उन झपटमारों से जूझ रही है जो चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और पकड़े जाने से बचने के लिए उन क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देते हैं जो सीसीटीवी कैमरों की जद से बाहर होते हैं।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "मैं भारत पर भारी टैरिफ वृद्धि करूंगा। भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाज़ार में भारी मुनाफ़े पर बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूसी युद्ध मशीन कितने लोगों को मार रही है। इस वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूँगा।"
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही कल दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारी बारिश के बाद गंगा नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति हुई।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा, "जो ये समझते हैं कि आतंकवाद खत्म होगा, मैं उन्हें दावा करता हूं कि जब तक हमारे पड़ोसी और उनके हालात बेहतर नहीं होंगे तब तक यह खत्म नहीं होगा।"
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के नतीजे के बारे में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, "हम निश्चित तौर पर ये नतीजा नहीं चाहते थे, हम सीरीज जीतना चाहते थे। हर कोई बहुत हताश और निराश है।"
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 13 अगस्त को अमेरिकी शुल्क और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का सोमवार को आह्वान किया।
श्रम संगठनों और एसकेएम की तरफ से जारी एक संयुक्त बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने और रूस के साथ तेल व्यापार को लेकर जुर्माना लगाने की धमकियों की कड़ी निंदा की गई है।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया। ‘फ्लाइट ट्रैकिंग’ वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई।
‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘बेंगलुरु से निकला हमारा एक विमान तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन और वजन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगाया।’’ यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "यह बहुत दुखद समाचार है। हमने एक महान विचारक और देश के लिए समर्पित राजनेता को खो दिया। उनके निधन से हम दुखी हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शांति और सौहार्द बनाए रखें... मैं ईश्वर से उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की भी प्रार्थना करता हूं।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे।
राजद प्रमुख ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शिबू सोरेन दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे। यह गहरे दुख की बात है कि वह हमारे साथ अब नहीं है। हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मेरी ओर से उनके परिवार को संवेदना है।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
बिहार एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हुआ है। उमर के खिलाफ गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि उन्होंने ना सिर्फ फर्जी दस्तावेज दिए बल्कि धोखाधड़ी भी की।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा विपक्षी दल लगातार उठा रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इस मुद्दे पर एकजुट हो गया है और आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग की इस कवायद का उद्देश्य उसके एजेंडे के प्रति सहानुभूति रखने वाले मतदाताओं को हटाना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत NDA की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 Aug 2025, 7:49 AM IST