हालात

'मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंटा, BJP-RSS की ‘कायरता’ खुलकर सामने आई', खड़गे का आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट विपक्ष के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।

'मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंटा, BJP-RSS की ‘कायरता’ खुलकर सामने आई', खड़गे का आरोप
'मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंटा, BJP-RSS की ‘कायरता’ खुलकर सामने आई', खड़गे का आरोप फोटोः

  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंट दिया है।

  • उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ सवाल उठाने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हर भारतीय के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंट दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ सवाल उठाने वाले युवाओं, छात्रों, वकीलों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान यूनियन के नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

खड़गे का BJP-RSS पर बड़ा प्रहार

खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ‘कायरता’ आज खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि हिरासत, गिरफ्तारी, जेल, लाठीचार्ज और पैलेट गन भी देश के लोगों को उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक सकते।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दिनों से ही युवा देश का भविष्य तय करने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे- खड़गे

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट विपक्ष के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा, “हमने भारत की आजादी हासिल करने के लिए अपना खून बहाया है। हम अपने लोकतंत्र, संविधान और हर भारतीय के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।”

थरूर ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ‘युद्ध जैसी तैनाती’ बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी (जेन जी) अघोषित आपातकाल से बेहतर स्थिति का हकदार है।

थरूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने से रोकने के लिए राजधानी में बैरिकेडिंग, इंटरनेट बंद करने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक जोरदार प्रदर्शन, ममता बनर्जी, वृंदा करात, नेहा बोरा समेत कई नेता हिरासत में

  • ,
  • 'अब अजिंक्य शिंदे करेंगे CJP के प्रदर्शन का नेतृत्व', हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने वीडियो जारी कर ऐलान किया

  • ,
  • CJP प्रदर्शन के बीच बवाल! आकाशवाणी भवन के पास पथराव, पुलिस के 2 जवान घायल

  • ,
  • 'युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है मोदी-शाह की जोड़ी', जयराम का केंद्र पर हमला

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें