हालात

पाकिस्तान ने आखिरकार कबूल किया पुलवामा हमले का पाप, इमरान के मंत्री संसद में बोले ‘फख्र है’

पाकिस्तान ने आखिरकार पुलवामा हमले की बात कबूल कर ली है। इमरान खान सरकार के मंत्री फव्वाद चौधरी ने पाक संसद में इस हमले को बड़ी कामयाबी बताया। इससे पहले विपक्षी नेता ने कहा था कि अभिनंदन मामले में पाक आर्मी चीफ के पसीने छूट गए थे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पाकिस्तान ने अधिकारिक तौर पर आखिरकरा मान लिया कि पुलवामा हमले में उसका हाथ था। पाकिस्तानी संसद में इमरान खान सरकार के मंत्री फव्वाद चौधरी ने पुलवामा हमले को एक बड़ी कामयाबी करार देते हुए कहा कि, "हमने घर में घुसकर मारा था।"

ध्यान रहे कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था। इस घटना में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।

पाकिस्तान के मंत्री फव्वाद चौधरी ने कहा कि, "पाकिस्तान ने पुलवामा की घटना के बाद भारत को करारा जवाब दिया और पाकिस्तान वायु सेना ने अपने क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दुश्मन को मार गिराया। उन्होंने विपक्ष को अपने व्यवहार पर पुनर्विचार करने की सलाह दी और कहा कि संघीय सरकार की आलोचना का हमेशा स्वागत किया जाता है लेकिन राज्य की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।"

फवाद चौधरी पाकिस्तान के ऐसे नेता हैं जो अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। आए दिन भारत को धमकी देते रहते हैं और अपना मजाक उड़वाते हैं। उन्होंने पाक संसद में कहा, "सादिक कह रहे थे कि कुरैशीजी की टांगें कांप रही थीं। मैं कहता हूं कि हमने हिंदुस्तान को घुसकर मारा है। पुलवामा में जो कामयाबी है, वो इमरान सरकार के नेतृत्व में कौम की कामयाबी है। उस कामयाबी के हिस्सेदार आप लोग हैं और हम लोग हैं। ये हम लोगों के लिए फख्र का मौका है।"

ध्यान रहे कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के सांसद अयाज सादिक ने बयान दिया था विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी। उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अगर अभिनंदन को रिहा नहीं किया तो भारत हमला कर देगा, यह सुनकर आर्मी चीफ जनरल बाजवा की टांगे कांपने लगी थीं और पसीने छूट गए थे।

इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय वायुसेना के पूर्व चीफ एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) बी एस धनोआ ने भी कहा था कि अभिनंदन मामले को लेकर भारत ने हमले की तैयारी कर ली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Oct 2020, 5:57 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत