
दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास रोहिंग्या कैंप में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग से पूरा कैंप जलकर राख हो गया है। गनीमत यह है की आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। कैंप में बड़ी तादाद में लोग रहे थे, जिनका पूरा सामान जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना के बाद दमकल कर्मी और कुछ एनजीओ मदद के लिए मौके पर पहुंचे हैं। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है।
Published: 15 Apr 2018, 12:35 PM IST
कैंप में आग लगने की सूचना पर स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन की टीम मौके पर पहुंची थी।स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद अजहरुद्दीन ने नवजीवन से बात की। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना कैंप में रहने वाले अली नाम के व्यक्ति ने उन्हें दी थी। अजहरुद्दीन ने बताया कि सूचना के बाद वे और उनकी टीम मौके पर सुबह 7 बजे पहुंची थी। उन्होंने बताया, “जिस वक्त हम मौके पर पहुंचे उस वक्त दमकलकर्मी आग बुझा रहे थे। आग सुबह करीब 3.10 बजे लगी थी। आग से कैंप पूरी तरह जलकर राख हो चुका है, और कैंप में रह रहे लोगों के सामान के साथ उनके दस्तावेज भी जल गए हैं।”
Published: 15 Apr 2018, 12:35 PM IST
स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव ने बताया, “कैंप में रह रहे करीब 225 लोगों के सर से छत छिन गया है, इनमें 40-50 से बच्चे भी शामिल हैं। कैंप में रह रहे लोगों के सामने छत के साथ खाने-पीने की सबसे बड़ी परेशानी है। उनके पास खाने-पीने की चीजें बिलकुल भी नहीं हैं। आस-पास के लोग उन्हें खाने-पीने की चीजें मुहैया करा रहे हैं।”
Published: 15 Apr 2018, 12:35 PM IST
सैय्यद अजहरुद्दीन ने बताया कि स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन कैंप में रह रहे लोगों की मदद की कोशिश कर रहा है। साथ ही उनके संगठन ने दूसरे एनजीओ से भी मदद मुहैया कराने के लिए बात की है। अजहरुद्दीन ने बताया कि मैके पर उन्होंने सरकार या प्रशासन की ओर से किसी तरह की मदद मुहैया कराते नहीं देखा। उनके मुबातिक, जिस वक्त कैंप में आग लगी थी उस वक्त कुछ पुलिसवाले मौके पर जरूर मौजूद थे। अजहरुद्दीन ने कहा कि उनका संगठन सबसे पहले इस बात की कोशिश कर रहा है कि किसी तरह से इन लोगों को शेल्टर के साथ खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई जाएं।
Published: 15 Apr 2018, 12:35 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Apr 2018, 12:35 PM IST